
परिचय और लक्ष्य
परिचय -
भारत उत्थान जागृति संस्थान एक राष्ट्र-समर्पित सामाजिक संस्था है, जिसका उद्देश्य भारत के सर्वांगीण उत्थान हेतु समाज में संस्कार, स्वदेशी, स्वावलंबन और समरसता की चेतना जागृत करना है। यह संस्था भारतीय संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आधार बनाकर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कार्य करती है। इस विचारधारा के अंतर्गत यह संस्था गुरुकुल आधारित शिक्षा, योग एवं प्राणायाम, आयुर्वेद, स्वदेशी जीवन-पद्धति, ग्राम उत्थान, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय है।
संस्था का लक्ष्य -
भारत उत्थान जागृति संस्थान का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग विद्यार्थी, युवा, महिला, किसान, श्रमिक एवं बुजुर्ग को साथ लेकर सेवा, सहयोग और संकल्प के माध्यम से एक संस्कारवान, स्वस्थ, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है।
संस्था के प्रमुख उद्देश्य


पशुपालन एवं प्राकृतिक कृषि–
गौ आधारित कृषि व रासायन मुक्त खेती तथा पशुपालन प्रशिक्षण
घर–घर गुरुकुल–
प्रत्येक घर को शिक्षा व संस्कार का केंद्र बनाना तथा गुरुकुल आधारित नैतिक व बौद्धिक विकास
स्वदेशी एवं स्वावलंबन–
स्वदेशी निर्माण एवं स्वदेशी उपयोग, स्वरोजगार, हस्तकला एवं घरेलू उद्योग
स्वास्थ्य संरक्षण–
योग एवं प्राणायाम, आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य संरक्षण जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ एवं रोगमुक्त समाज
सामाजिक–आर्थिक व्यवस्था–
साप्ताहिक ग्राम बाजार व्यवस्था, सस्ते मूल्य पर दैनिक उपयोगी उत्पाद, फसल मूल्य निर्धारण की स्वतन्त्रता
पर्यावरण संरक्षण–
जल, वृक्ष एवं भूमि संरक्षण, वायु शुद्धता के लिए प्रयास एवं प्रदूषण मुक्त जीवन
कर्ज मुक्त गांव–
सूद मुक्त आर्थिक मॉडल, सहयोग आधारित वित्त व्यवस्था एवं आत्मनिर्भर अर्थतंत्र
गांव में सनातन व्यवस्था–
प्रकृति के नियमानुसार जीवन और सामाजिक संतुलन तथा ग्राम स्तरीय सम्पूर्ण व्यवस्था एवं न्याय प्रणाली
सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम–
भारतीय संस्कृति, इतिहास और गौरव के प्रति चेतना का विकास
संस्था के कार्यक्रम
महाराणा प्रताप जयन्ती सपनावत


प्रतिभा सम्मान समारोह ग्रेटर नॉएडा
देश के सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि


सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आन्दोलन


























योग चैम्पियनशिप जहांगीरपुर
स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण
निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह
किसानों की समस्याओं के लिए धरना
















सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण






अखबारों में भारत उत्थान












व्यक्ति, परिवार, समाज और देश के उत्थान के लिए समर्पित राष्ट्रभक्त साथी
