!! घर-घर गुरुकुल ~ गाँव-गाँव गुरुकुल !!

black and white bed linen

भारत उत्थान जागृति संस्थान

भारत उत्थान एक राष्ट्रनिर्माण प्रेरणा है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वदेशी, स्वावलंबन एवं चरित्र निर्माण के माध्यम से समाज को जागृत करना है। यह अभियान भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के आधार पर व्यक्ति, परिवार और समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर कार्यरत है। यह समाज के प्रत्येक वर्ग—विद्यार्थी, युवा, महिला, किसान, श्रमिक, वृद्ध, संन्यासी आदि—को साथ लेकर चलने वाली संस्था है। सेवा, सहयोग और संकल्प के माध्यम से संस्कारवान एवं स्वस्थ व्यक्ति का निर्माण, सशक्त परिवार की स्थापना, समृद्ध समाज का विकास तथा आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करना ही भारत उत्थान का प्रमुख लक्ष्य है।

🎯 हमारे प्रमुख उद्देश्य

  • संस्कार आधारित निशुल्क शिक्षा

  • योग, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य जागरूकता

  • विद्यार्थी जीवन एवं चरित्र विकास

  • परिवार एवं समाज में नैतिक मूल्यों का संवर्धन

  • स्वदेशी, स्वावलंबन, पशुपालन व जैविक कृषि

  • सनातन व्यवस्था एवं कर्जमुक्त गाँव

  • आत्मनिर्भर एवं समरस भारत का निर्माण

  • पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त जीवन

घर-घर गुरुकुल

  • निशुल्क पाठ्यक्रम

  • वैदिक व आधुनिक शिक्षा

  • सभी आयु वर्ग के लिए उपयोगी

संस्था द्वारा संचालित प्रमुख गतिविधियाँ

विद्यार्थी जीवन एवं चरित्र विकास

इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, आत्मसंयम, समय-अनुशासन, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, जीवन-कौशल तथा कर्तव्यबोध का विकास किया जाता है। अधिक जानें

योग एवं प्राणायाम

योग–प्राणायाम भारत की प्राचीन जीवन–विद्या है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करती है। संस्था द्वारा इसे सरल, सुरक्षित और आयु अनुकूल विधि से निशुल्क सिखाया जाता है। अधिक जानें

सुन्दरकाण्ड पाठ एक पावन आध्यात्मिक साधना है,जिसमें श्री हनुमान जी की भक्ति, साहस, सेवा और विश्वास के गुणों का जागरण होता है। संस्था द्वारा श्रद्धा एवं विधिपूर्वक साप्ताहिक पाठ में आप भी जुड़ें

साप्ताहिक सुन्दरकाण्ड पाठ

“सनातन सूचना से जुड़ें”

संस्कार • शिक्षा • स्वास्थ्य • स्वावलंबन