🌿 हमारे बारे में

About Bharat Utthan Jagruti Sansthan

भारत उत्थान जागृति संस्थान एक वैचारिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित संगठन है, जो सनातन जीवन व्यवस्था के सिद्धांतों पर आधारित व्यक्ति, परिवार, ग्राम एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यरत है। हमारा विश्वास है कि जब व्यक्ति संस्कारित होगा, परिवार सुदृढ़ होगा और ग्राम आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी एक समृद्ध, सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।

संस्थान का कार्य केवल सामाजिक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, प्राकृतिक कृषि, गौसंवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास एवं सांस्कृतिक जागरण जैसे विविध क्षेत्रों में समाज को संगठित एवं जागृत करना भी है। प्रत्येक अभियान का उद्देश्य समाज में सकारात्मक, स्थायी एवं व्यवहारिक परिवर्तन लाना है।

भारत उत्थान जागृति संस्थान प्रत्येक नागरिक को सनातन सदस्य के रूप में जोड़कर उसे सेवा, संस्कार, प्रशिक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से जोड़ने का कार्य करता है। यही सदस्य आगे चलकर विभिन्न अभियानों, प्रशिक्षणों एवं परियोजनाओं के माध्यम से समाज परिवर्तन के सक्रिय सहभागी बनते हैं।

🌟 हमारी विशेषताएँ

  • सनातन जीवन व्यवस्था पर आधारित कार्यप्रणाली।
  • व्यक्ति, परिवार, ग्राम एवं राष्ट्र के समग्र विकास की दृष्टि।
  • शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन पर विशेष बल।
  • प्राकृतिक कृषि, गौसंवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन।
  • प्रशिक्षण आधारित नेतृत्व एवं संगठन निर्माण।
  • सेवा, सहयोग एवं सामाजिक समरसता का विस्तार।
  • ग्राम उत्थान से भारत उत्थान की कार्ययोजना।

हमारा मूल मंत्र

सशक्त व्यक्ति → संस्कारित परिवार → आत्मनिर्भर ग्राम → समरस समाज → सशक्त भारत

Scroll to Top